
भाग लेने के लिए 'गीता दें' ऐप डाउनलोड करें।
गीता प्रतियोगिता (ओलंपियाड) के बारे में
गीता ओलंपियाड, GIVE(Gaurannga Institute for Vedic Education) द्वारा प्रायोजित एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी है, जो GIVE द्वारा तैयार किए गए ऑडियो-वीडियो व्याख्यान पर आधारित भगवद्गीता के ज्ञान का परीक्षण करता है। इस ओलंपियाड प्रश्नोत्तरी में कैसे प्रतिभागी बनें, यह जानने के लिए कृपया नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें:
- 1) सबसे पहले प्रश्नोत्तरी के लिए पंजीकरण करें। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15-अप्रैल-2022 है।
- 2) भगवद्गीता पाठ्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनें। जैसे ही आप पंजीकरण पूर्ण करेंगे, पाठ्यक्रम का हिंदी एवं अंग्रेजी ऑडियो लिंक आपको पृष्ठ पर उपलब्ध हो जाएगा।
- 3) ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी के लिए 1-मई-2022 (रविवार) को समय पर उपस्थित हों। प्रश्नोत्तरी इस पृष्ठ पर 1-मई-2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे IST तक प्रकाशित की जाएगी।
- 4) प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 15-मई-2022 शाम 5 बजे हमारे YouTube चैनल ‘GIVEGITA’ पर और इस पृष्ठ पर की जाएगी।
पुरस्कार
पुरस्कार परीक्षार्थी द्वारा प्राप्त रैंक के अनुसार दिए जाएंगे। प्रश्नोत्तरी के लिए उपस्थित होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तरी में उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक प्रदान की जाएगी।
पुरस्कार की राशि विजेताओं के बैंक खाते में जमा की जाएंगी। विजेताओं को उनके बैंक खाते का विवरण साझा करना अत्यंत आवश्यक होगा, जिसमें वे पुरस्कार राशि प्राप्त करना चाहते हैं।
- प्रथम पुरस्कार – 51000/- रुपए
- द्वितीय पुरस्कार – 21000/- रुपए
- तृतीय पुरस्कार – 11000/- रुपये
- प्रोत्साहन राशि – 1100/- रुपये के 100 पुरस्कार
- सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।
- उपरोक्त पुरस्कारों एवं सर्टिफिकेट के अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को ई-मेल के माध्यम से एक सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा।
- विजेताओं को पंजीकृत ईमेल/मोबाइल पर ईमेल/एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।
गीता ओलंपियाड (प्रश्नोत्तरी) में भाग लेने के लाभ
- आपको भगवद्गीता पर आधारित 13 घंटे का ऑडियो व्याख्यान प्रदान किया जायेगा।
- 13 घंटे का पाठ्यक्रम दिन-प्रतिदिन के जीवन के व्यावहारिक उदाहरणों के साथ, वैज्ञानिक और तार्किक रूप से समझाया गया भगवद्गीता की विषयगत प्रस्तुति है।
- 13 घंटे के पाठ्यक्रम में दिया गया ज्ञान आपको तनाव मुक्त, सुखी और सफल जीवन जीने के लिए अपने व्यक्तित्व को पूर्ण करने में मदद करेगा।
आप कैसे जीतते हैं, भले ही आप प्रतियोगिता न जीत पायें
विश्व के लगभग सभी सर्वश्रेष्ठ प्रेरक वक्ता अपनी बातचीत को कालातीत भगवद्गीता पर आधारित करते हैं। यदि आप इन वक्ताओं के सभी व्याख्यान सुनना चाहते हैं तो आपको लाखों रुपये खर्च करने होंगे तथा साथ में ही अपने जीवन के सैकड़ों घंटे भी देने होंगे। जबकि, यहां आपको भगवद्गीता के ज्ञान का सार मुफ्त में मिल रहा है।
प्रारूप
प्रश्नोत्तरी का प्रारूप इस प्रकार होगा:
- पंजीकरण के बाद प्रदान की गई 13 घंटे की ऑडियो तैयारी सामग्री के आधार पर प्रश्नोत्तरी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- आपको प्रत्येक प्रश्न के लिए कई विकल्प दिए जाएंगे और आपको सही उत्तर चुनना होगा।
- 100 प्रश्नों के लिए कुल समय 1 घंटे का होगा।
- आप किसी भी स्मार्ट फोन, टैबलेट या इंटरनेट के साथ सक्षम कंप्यूटर के द्वारा प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं।
पात्रता
- गीता ओलंपियाड प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए सभी पात्र हैं।
- आयु, जाति, पंथ, धर्म आदि पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
स्कोरिंग और रैंकिंग
स्कोरिंग और रैंकिंग के लिए एक निष्पक्ष विधि का पालन किया जाएगा। स्कोरिंग और रैंकिंग मानदंड निम्नलिखित हैं:
- प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- समान स्कोर के मामले में, पहले क्विज़ समाप्त करने वाले व्यक्ति का रैंक उसी स्कोर वाले व्यक्ति की तुलना में अधिक होगा, जिसने बाद में क्विज़ समाप्त किया था।
महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण का आरम्भ : 14-फरवरी-2022
- पंजीकरण बंद: 15-अप्रैल-2022
- ओलंपियाड प्रश्नोत्तरी की तिथि: 1-मई-2022 दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- पुरस्कार विजेताओं की घोषणा: 8-मई-2022 शाम 5 बजे